{"_id":"57dc32c04f1c1b0d47d48966","slug":"b-warrant-to-bring-namesake-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामधारी को बी वारंट पर लाएंगे हरिद्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामधारी को बी वारंट पर लाएंगे हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Fri, 16 Sep 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहुचर्चित निर्मल विरक्त कुटिया प्रकरण में नामजद राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी को बी वारंट पर हरिद्वार जेल लाने की तैयारी चल रही है। शुक्रवार को विवेचनाधिकारी एसओ श्यामपुर ने एसीजेएम कोर्ट से नामधारी का बी वारंट प्राप्त किया।
शराब व्यवसायी पौंटी चड्ढा हत्याकांड के आरोप में सुखदेव सिंह नामधारी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। बुधवार को पुलिस ने निर्मल विरक्त कुटिया प्रकरण में आरोपी प्रवीण यादव की गिरफ्तार किया था। अब इस मामले की जांच में तेजी आ गई है। वर्ष 2009 में निर्मल विरक्त कुटिया प्रबंधक रहे भगवंत सिंह मौजूदा समय में दिवंगत ने प्रवीण यादव, नामधारी समेत कई आरोपियों पर उनका फर्जी त्यागपत्र तैयार कर नई ट्रस्ट बनाकर बाकायदा उसे रजिस्टर्ड कराने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
इस मुकदमे में एक बार आरोप पत्र तैयार हुआ था, लेकिन उसे रोक लिया गया था। फिर मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई थी। वर्ष 2013 में कोर्ट के आदेश के बाद यह फाइल फिर से खोली गई थी। तब से अब तक विवेचना ही चल रही थी। बुधवार को प्रवीण यादव की गिरफ्तारी के बाद शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं। आरोपियों की लिस्ट में सुखदेव सिंह नामधारी का नाम भी है। विवेचनाधिकारी एसओ श्यामपुर अनुज सिंह ने बताया कि सुखदेव सिंह नामधारी चूंकि तिहाड़ जेल में है लिहाजा उसका बी वारंट कोर्ट से ले लिया गया है। उसे पहले हरिद्वार जेल में शिफ्ट किया जाएगा और फिर रिमांड पर लेकर पूछताछ भी करेंगे।