फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Awareness created to prevent cyber fraud

Haridwar News: साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए किया जागरूक

Tue, 08 Apr 2025 12:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Awareness created to prevent cyber fraud
बहादराबाद। कोर काॅलेज में साइबर सुरक्षा जन जागरूकता अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। छात्रों और स्टाफ को डिजिटल युग में बढ़ते साइबर धोखाधड़ी के खतरों से अवगत कराया। उन्हें सुरक्षित रहने के उपायों के बारे में जागरूक किया। एसपी क्राइम एवं यातायात जितेद्र मेहरा ने साइबर अपराधों की रोकथाम, डिजिटल सुरक्षा उपायों एवं साइबर जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने वर्तमान डिजिटल युंग में बढ़ते साइबर अपराधों की चुनौती को समझाने के साथ-साथ साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदमों की जानकारी दी। इसके बाद चारधाम यात्रा के दौरान यातायात नियंत्रण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए किए गए प्रयासों पर भी चर्चा की गई। संवाद
विज्ञापन

-----------------------
चाकू लेकर घूम रहे दो संदिग्ध गिरफ्तार
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में चाकू लेकर घूम रहे दो संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि रेगुलेटर पुल से सुमननगर के पास से आरोपी पिंटू निवासी गढ़ निकट रविदास मंदिर रानीपुर और जेकेटी आउटर से कृपाल आश्रम की तरफ जाने वाले खाली पड़े मैदान के पास से आरोपी छोटे चौहान उर्फ बादल निवासी कुशीनगर ग्राम सैमराढोसी बाडीपुर थाना कस्या जिला गोरखपुर यूपी को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन

---------------------
एसएसपी से की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
पथरी। बहादरपुर जट निवासी संतोष देवी के नेतृत्व में लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल से मिला और जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। संतोष देवी ने बताया कि उनके बेटे जतिन चौधरी पर जानलेवा हमला हुआ था। इस संबंध में उन्होंने पथरी थाने में आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एसएसपी से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में बहादुरपुर जट के अलावा मुजफ्फरनगर व सहारनपुर के लोग शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed