फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Authority Vice Chairman started preparations for

Haridwar News: उदय ऐप की सफलता के लिए एचआरडीए में बनेगा हेल्प डेस्क

Sun, 26 Nov 2023 12:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Authority Vice Chairman started preparations for
Iएचआरडीए उपाध्यक्ष ने दी ऐप के प्रयोग की विस्तृत जानकारीI
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से शुक्रवार को प्रदेश में एचआरडीए की ओर से विकसित उदय ऐप की सफलता के लिए प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने वीडियो जारी कर नगर वासियों को ऐप के बारे में बताया। इसके साथ ही इससे होने वाले लाभ और मिलने वाली सुविधा पर विस्तृत चर्चा की। एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने कहा कि प्राधिकरण ऐप पर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही कार्यालय भवन में हेल्प डेस्क भी बनाएगा। उन्होंने कहा कि उदय ऐप को मुख्यमंत्री ने समूचे प्रदेश में लागू करने की घोषणा की है। इसे नई तकनीकी और अन्य विजुअल के साथ भी जोड़ा जाएगा।

मिलने वाली सुविधाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि इससे किसी थर्ड पार्टी के सहयोग की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही कोई भी व्यक्ति स्वीकृत नक्शे में मानचित्र को सात दिन के अंदर ऐप पर उपलब्ध नक्शे मे विकल्प पसंद कर उसे बदल सकेगा। मानक और गुणवत्ता के साथ ही नवीन तकनीकी की भी जानकारी इस ऐप पर मिलेगी। उन्होंने नगर वासियों को ऐप के माध्यम से भवन नक्शा पास कराने के लिए अपील भी की।
विज्ञापन






Iएचआरडीए ने चार मंजिला भवन को किया सीलI



हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने शनिवार को कनखल में निर्माणाधीन एक चार मंजिला भवन को सील कर दिया। सहायक अभियंता उमापति भट्ट के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पाया कि भवन स्वामी अनिल गोयल द्वारा चार मंजिला मकान का निर्माण मानक की अनदेखी करते हुए कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed