फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Authorities identified 200 pits in the city

अधिकारियों ने शहर में 200 गड्ढों को किया चिहिंत

Thu, 30 Jul 2020 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Authorities identified 200 pits in the city
शहर में पाइप लाइन बिछाने के नाम पर सड़कों को गड्ढों में तब्दील करने का लेकर आम लोगोें का आक्रोश बेवजह नहीं है। जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों को अमला सड़कों पर उतर सच सामने आ गया। निरीक्षण के दौरान शहर की सड़कों पर दो सौ गड्ढे मिले। डीएम ने तत्काल इन गड्ढों को भरने के आदेश दिए है। ऐसा ना करने पर कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

शहर में एक साथ कई कार्यों को लेकर खुदाई होने के कारण कई सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। गड्ढों में तब्दील सड़कों की हालत बरसात में और बद से बदतर हो गई है। गड्ढों मे बारिश का पानी भरने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा मंडराया हुआ है। गड्ढों को लेकर विभिन्न संगठन आए दिन आंदोलन कर रहे हैं। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त नरेंद्र भंडारी, एसडीएम सदर कुश्म चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, डिप्टी कलेक्टर शैलेंद्र नेगी को निरीक्षण कर गड्ढों की स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने दिन भर शहर के तमाम इलाकों में भ्रमण कर गड्ढों का पूरा डाटा जुुटाया।
विज्ञापन

--
शहर में एक साथ कई कामों को लेकर चल रही खुदाई के मद्देनजर बृहस्पतिवार को अधिकारियों को भेजकर सड़कों की स्थिति का आंकलन कराया गया। शहर में करीब 200 गड्ढों को चिहिंत किया गया है, जिन्हें तत्काल बंद करने के आदेश दिए गए है। एक-दो दिन में उन्हें बंद कराकर सड़कों का समतलीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सी रविशंकर, जिलाधिकारी।
--
गड्ढे में गिरकर एक व्यक्ति के घायल
बुधवार को बारिश के चलते हुए जलभराव में एक व्यक्ति के गड्ढे में गिरकर घायल होने की सूचना जिला प्रशासन को मिली थी। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि उन्हें भी किसी ने ऐसी जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को पूरी जानकारी जुटाने को कहा है। उन्होंने बताया कि पहले ही कार्यदायी संस्थाओं को बता दिया गया था कि यदि गड्ढे में गिरने से एक भी व्यक्ति घायल हुआ तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। यदि जानकारी सही हुई तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

---------------
तीन दिन में पूरे करें अधूरे काम
अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्थाओं की मनमानी साफतौर पर उजागर हुई। कई स्थानों पर सड़कें खोदने के बाद लेबर गायब हो गई। साथ ही धीमी गति से काम होने की शिकायत भी इलाके के लोगों ने की है। डिप्टी कलेक्टर शैलेंद्र नेगी ने नाराजगी जताते हुए खोदकर छोड़ी गई सड़कों पर काम तीन दिन में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed