{"_id":"68b73a0e904a47c1a9018094","slug":"attempt-to-free-absconding-accused-in-smack-smuggling-case-filed-against-25-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-137606-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: स्मैक तस्करी में फरार आरोपी को छुड़ाने की कोशिश, 25 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: स्मैक तस्करी में फरार आरोपी को छुड़ाने की कोशिश, 25 पर केस
विज्ञापन
हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में स्मैक तस्करी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने कासमपुर पथरी गई ज्वालापुर पुलिस का लोगों ने विरोध कर दिया। आरोपी के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेरकर लिया और छुड़ाने की कोशिश की। पुलिस ने बल प्रयोग कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पांच नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, ज्वालापुर चौक बाजार चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान टीम के साथ पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम कासमपुर में स्मैक तस्करी में फरार आरोपी फिरोज की तलाश में पहुंचे थे। टीम ने आरोपी के घर दबिश दी तो वह भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी ने शोर मचाकर अपने परिवारजनों और आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया। देखते ही देखते 20-25 लोग जमा हो गए और पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने लगे।
आरोप है कि भीड़ ने पुलिस टीम को धमकी दी और सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया। आरोपी के भाई बाबू और बाबर, बहन आशिया और रूपकईया, रिहान के अलावा 15-20 अन्य लोगों को पुलिस ने खदेड़ा। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
स्मैक तस्करी के आरोपी को जेल भेजा
ज्वालापुर पुलिस ने पथरी क्षेत्र से स्मैक तस्करी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि 12 जुलाई को ट्रांसपोर्ट नगर से 101.33 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी अशरफ निवासी ग्राम बुड्ढाहेड़ी थाना पथरी को गिरफ्तार किया गया था। उसने पूछताछ में खुलासा किया था कि स्मैक अपने परिचित फिरोज निवासी कासमपुर बुड्ढाहेड़ी पथरी और इखलाक निवासी ग्राम जैनपुर मतलूबपुर थाना लक्सर से लेकर आया था। इस मामले में वांछित आरोपी फिरोज की तलाश शुरू कर दी गई थी। सोमवार को आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।