फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   As soon as the bugle of civic elections has been sounded

नगर निगम चुनाव : सकुशल संपन्न हो चुनाव जिला प्रशासन से कसी कमर

Wed, 25 Dec 2024 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 08:39 PM IST
विज्ञापन
As soon as the bugle of civic elections has been sounded
I जिलाधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया से पूर्व अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

I

I नोडल अधिकारियों को चुनाव संबंधी सभी तैयारियों को पूर्ण करने के दिए निर्देशI



निकाय चुनावों का बिगुल बजते ही हरिद्वार में जिला प्रशासन ने पूरी रूपरेखा बनानी शुरू कर दी है। मंगलवार को जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी नोडल अधिकारियों को तैयारियों को समय से पूर्ण करना होगा।



उन्होंने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों और आवंटित कार्यों के प्रति ईमानदारी व निष्ठा से पालन करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। उन्होंने कहा कि लगातार तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। इसमें जिसे जो जिम्मेदारी मिली है उसे ससमय पूर्ण करेंगे।
विज्ञापन


बैठक में मतदान कार्मिकों जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति व प्रशिक्षण, निर्वाचन सामग्री की व्यवस्था, मतदान स्थल, मतदान केंद्र बनाने पर चर्चा की गई। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम की व्यवस्था, मतपत्रों की व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत होर्डिंग्स, बैनर आदि हटाने की तैयारी उड़न दस्ते गठित करने, कंट्रोल रूम बनाने के अलवा पुलिस प्रशासन को अवैध शराब पर निरंतर निगरानी के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, अजयवीर सिंह, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed