{"_id":"8163d35d6b1b043c9622bb7e0ce4933f","slug":"arrest-of-two-thief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी में मुजफ्फरनगर के दो युवक गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चोरी में मुजफ्फरनगर के दो युवक गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Mon, 29 Jun 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बाइक चोरी करने के इरादे से नगर में घूम रहे मुजफ्फरनगर के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से मिली बाइक की जांच की जा रही है जबकि कई बाइकों की चाबियां तथा एक का पंजीकरण सर्टिफिकेट मिला है। पुलिस के अनुसार उन्होंने पूछताछ में बताया कि वे बाइक चोरी कर कबाड़ियों को बेच देते थे।
विज्ञापन
रविवार की दोपहर मुजफ्फरनगर की ओर से बाइक पर आ रहे दो युवकों को चेकिंग के दौरान रोका। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम शंकरदेव और सचिन बताए। कोतवाली प्रभारी गोपाल सिंह दसौनी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि मंगलौर से उन्होंने कई बाइक चोरी की हैं।
विज्ञापन
बाइक चोरी करने के बाद वे उन्हें कबाड़ियों को बेच देते थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने कई बाइकों की चाबियां बरामद की हैं। आरोपियों के साथ ही दो कबाड़ियों की भी तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन