फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Approval of appointment of teachers on irregularities ends

अनियमिताओं पर शिक्षकों की नियुक्ति का अनुमोदन समाप्त

Sun, 20 Mar 2022 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Approval of appointment of teachers on irregularities ends
पांच साल पहले अशासकीय इंटर कॉलेज में नियुक्त किए गए शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया के अनुमोदन को समाप्त कर दिया गया है। जिससे कॉलेज के 14 शिक्षकों पर गाज गिर गई है। चयन प्रक्रिया में मानकों की अनदेखी मिलने पर शासन के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से यह कार्रवाई की गई। जिससे अध्यापकों और प्रबंधन समिति में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज गढ़मीरपुर हरिद्वार में वर्ष 2016 में 14 अध्यापकों की नियुक्ति की गई थी। पर कॉलेज के लिए स्वीकृत किए गए अनुदान और अवैध नियुक्तियों पर सवाल खड़े किए गए थे। मामले की शिकायत शासन स्तर तक की गई थी। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी अनुदान और शिक्षकों की नियुक्तियां करने के आरोप लगाए गए थे। मामले में जांच के दौरान पहले ही कॉलेज का अनुदान समाप्त कर दिया गया था।
विज्ञापन

अब शासन के निर्देश पर हुई जांच पड़ताल में नियुक्तियों में भी फर्जीवाड़ा सामनेेेे आया है। वित्तीय वर्ष 2016-17 के 2016 में रखे गए अध्यापकों की भर्ती के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से दिए गए अनुमोदन को भी खत्म कर दिया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने बताया कि प्रबंधन समिति की ओर से नियुक्ति प्रक्रिया में नियमों को नहीं अपनाया गया था। अनुमोदन पत्र में नियुक्तियों में गड़बड़ी मिलने पर अनुमोदन स्वत: ही समाप्त होने की शर्त रखी गई थी। जिससे अब शिक्षकों की नियुक्ति में फर्जीवाड़ा सामने आने पर अनुमोदन समाप्त हो गया है। उधर, कॉलेज की प्रधानाचार्य रितु अटानिया का कहना है कि प्रबंध समिति और अध्यापकों का पक्ष मुख्य शिक्षा अधिकारी ने नहीं सुना है। जबकि वह और प्रबंधक सुदेशना स्वयं मुख्य शिक्षा अधिकारी से इस संबंध में मिली थीं, पर उन्होंने एक तरफा कार्रवाई कर दी है। लेकिन उन्हें फिर भी अपना पक्ष रखने का अवसर नहीं दिया गया। अब हाईकोर्ट के सामने मामला रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed