फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Anu, Chhavi and Nisha won the competition

Haridwar News: प्रतियोगिता में अनु, छवि और निशा ने मारी बाजी

Tue, 26 Sep 2023 07:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 07:13 PM IST
विज्ञापन
Anu, Chhavi and Nisha won the competition
फोटो समाचार
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर निकाली रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
धनौरी। हरिओम सरस्वती कॉलेज धनौरी में एनएसएस की दोनों इकाइयों ने संयुक्त रूप से एनएसएस के स्थापना दिवस पर रैली निकाली। महाविद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा सुमन देवी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यहां आयोजित प्रतियोगिता में अनु, छवि और निशा ने बाजी मारी।
प्राचार्य डॉ. आदित्य गौतम ने एनएसएस के स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम का महत्व, उद्देश्य व समाज के प्रति प्रत्येक स्वयंसेवी का दायित्व के बारे में बताया। जागरुकता रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर गांव धनौरा, नेशनल इंटर कॉलेज धनौरी, पुलिस चौकी धनौरी से होते हुए वापस महाविद्यालय पहुंची। जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह व अनुशासन का परिचय दिया।
विज्ञापन


इसके बाद महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्राएं अनु व छवि ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा आयशा ने द्वितीय व बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा पलक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष से छात्रा निशा ने प्रथम, तृतीय वर्ष से छात्रा छवि ने द्वितीय व प्रथम वर्ष से छात्रा खुशबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. समीर मिश्रा, डॉ. राहुल देव व डॉ. मोनिका चौधरी रहे। इस मौके पर अधिकारी डॉ. दीपमाला कौशिक व डॉ. मोहित कुमार, उपप्राचार्य डॉ. योगेश कुमार, डॉ. मोनिका चौधरी, डॉ. अंजु शर्मा, डॉ. समीर मिश्रा, डॉ. जयदेव, डॉ. तरुण, डॉ. तुषार, डॉ. संदीप सिरोही डॉ. देवेंद्र, डॉ. मीना नेगी, डॉ. सरिता चंद्रा आदि मौजूद रहे।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed