{"_id":"58cac8a54f1c1b7021329fad","slug":"another-achievement-to-bhel","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचईएल को एक और उपलब्धि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचईएल को एक और उपलब्धि
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Thu, 16 Mar 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीएचईएल हरिद्वार ने पूरी तरह स्वदेश में निर्मित 800 मेगावाट सुपर क्रिटिकल जनरेटर का सफल उत्पादन कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस जनरेटर की आपूर्ति तेलंगाना राज्य विद्युत कारपोरेशन टीएसजेंको के कोठागुडम थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए की गई है। टीएसजेंको के प्रोजेक्ट निदेशक सी राधाकृष्णा तथा बीएचईएल के हीप के कार्यपालक निदेशक प्रकाश चंद ने हरी झंडी दिखाकर जनरेटर रवाना किया।
बृहस्पतिवार को बीएचईएल के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई। बीएचईएल निर्मित 800 मेगावाट सुपर क्रिटिकल जनरेटर को रवाना करने के दौरान सी राधाकृष्णा ने बीएचईएल के इस योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए हीप के सभी कर्मचारियों का आभार जताया। कार्यपालक निदेशक प्रकाश चंद ने इसे प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया कार्यक्रम की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि यह संस्थान के सभी कर्मचारियों की कड़ी मेहनत एवं लगन का नतीजा है। उन्होंने कहा कि सुपर क्रिटिकल जनरेटर के निर्माण में उच्च तकनीकी दक्षता तथा कौशल जरूरी होता है और इस जनरेटर का सफलतापूर्वक निर्माण कर बीएचईएल हरिद्वार ने अपनी तकनीकी दक्षता साबित कर दी है।
उल्लेखनीय है कि यह जनरेटर सबसे अधिक वोल्टेज 27 केवी पर विद्युत उत्पादन करता है। अति आधुनिक तकनीक से निर्मित 800 मेगावाट जनरेटर में कॉपर की जगह स्टील के हॉलो कंडक्टर्स का प्रयोग किया गया है। इसका डिजाइन, निर्माण तथा टेस्टिंग का काम पूरी तरह से हरिद्वार इकाई में ही किया गया है। इसके ट्रांसपोर्टेशन के लिए विशेष चौड़ाई वाले 24 एक्सल के ट्रेलर का प्रयोग किया गया है और रास्ते के पुलों को पार करने के लिए नवीनतम तकनीक वाले गार्डर ब्रिज पर ले जाया जाएगा। इस अवसर पर ईएम महाप्रबंधक एके साहा एवं विवेक कुमार, सीडीएक्स के महाप्रबंधक आईजेएस संधू, अन्य महाप्रबंधकगण, अपर महाप्रबंधक, सीडीएक्स के अपर महाप्रबंधक आरके चोखानी, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा बडी संख्या में वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे ।