फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ankita's killers should be hanged: Sethi

अंकिता के हत्यारों को दी जाए फांसी: सेठी

Sat, 24 Sep 2022 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:06 PM IST
सार

सुनील सेठी ने कहा कि अंकिता की निर्मम हत्या की घटना से हर कोई स्तब्ध है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, महामंत्री नाथीराम सैनी, भूपेंद्र भंडारी, मनमोहन सिंह, सुभाष चंद, बनारसी दास, सुनील मनोचा, सोनू चौधरी, गौरव गौतम और पंकज माटा समेत कई व्यापारी मौजूद रहे। संवादसमाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंकिता की हत्या के दोषियों को फांसी देने की मांग की है।

विज्ञापन
Ankita's killers should be hanged: Sethi

विस्तार

महानगर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में व्यापारियों ने मायापुर बस अड्डे के पास दो मिनट का मौन रखकर अंकिता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने हत्यारों को फांसी देने मांग उठाई।
विज्ञापन

सुनील सेठी ने कहा कि अंकिता की निर्मम हत्या की घटना से हर कोई स्तब्ध है। लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर फांसी दी जाए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, महामंत्री नाथीराम सैनी, भूपेंद्र भंडारी, मनमोहन सिंह, सुभाष चंद, बनारसी दास, सुनील मनोचा, सोनू चौधरी, गौरव गौतम और पंकज माटा समेत कई व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंकिता की हत्या के दोषियों को फांसी देने की मांग की है।
समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा महिलाओं के शोषण एवं उत्पीड़न के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सभी मामलों में भाजपा के नेता सत्ता के नशे में चूर होकर महिलाओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। सत्ता की हनक में डूबे इन लोगों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। सुमित तिवारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है। तिवारी ने कहा कि सपा प्रदेशभर में प्रदर्शन कर भाजपा को बेनकाब करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed