{"_id":"677975dc1cfe72a83604758e","slug":"anganwadi-centers-will-remain-closed-for-seven-days-dm-orders-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-127339-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे सात दिन बंद, डीएम ने किए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे सात दिन बंद, डीएम ने किए आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। सरकारी औैर निजी पब्लिक स्कूलों के साथ ही जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्र भी सात दिन के लिए बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने अवकाश घोषित करने के आदेश कर दिए हैं।
दरअसल, बढ़ते ठंड को देखते हुए सरकार की ओर से एक जनवरी से 14 जनवरी तक के लिए स्कूलों को बंद कर दिया गया था। लेकिन, आंगनबाड़ी केंद्र खुलने से नौनिहाल उनमें पढ़ने के लिए आ रहे हैं। इस वजह से ठंड में बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अभिभावक भी बच्चों को पढ़ने के लिए केंद्रों में नहीं भेज रहे थे। शुक्रवार को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ओर से स्कूलों की तर्ज पर आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद करने की मांग जिलाधिकारी से की गई थी।
शनिवार को जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने शीतकाल और शीतलहर के चलते बढ़ी ठंड में आंगनबाड़ी केंद्रों में भी सात दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। आदेशों में सात जनवरी से 13 जनवरी तक जिले के आंगबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं, हालांकि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूर्व की तरह कार्य करती रहेंगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -