फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   amit shah visit haridwar

बाबा साहब के कारण भारत कर रहा दुनिया का नेतृत्वः शाह

Fri, 15 Apr 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 15 Apr 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
amit shah visit haridwar
amit shah

गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने समरसता सम्मेलन का शुभारंभ किया। यह सम्मेलन हरिद्वार स्थित बीएचईएल ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन


जनता को संबोधित करते हुए अमित शाह ने सबसे पहले उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर को नमन किया। शाह ने कहा कि उन महामानव के कारण ही भारत आज दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। इस उपलक्ष्‍य में 14 से 24 अप्रैल तक केंद्र सरकार और भाजपा का भारत उदय अभियान चलेगा। शाह ने कहा कि बाबा साहब ने भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए संविधान बनाया। समाज के अंतिम से अंतिम व्यक्ति का विकास करने के ‌आशय से भाजपा की उत्पत्ति हुई है।
विज्ञापन


शाह ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के नाम से अन्य लोग राजनीति कर रहे हैं। इस सबसे इतर भाजपा ने बाबा साहब से जुड़े स्‍थानों का उद्घार किया। बाबा साहब के जन्‍म स्‍थान पर भाजपा ने एक विशाल स्मारक बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर भारत को आगे ले जाना है तो दबे और शोषित लोगों को आगे ले जाना होगा। जब तक गांव का विकास नहीं होगा त‌ब तक देश का विकास नहीं होगा। भाजपा हर गांव में 2022 तक बिजली पहुंचाएगी। ‌गांव को 24 घंटे बिजली देने का काम भी बीजेपी ने किया है। इतना कहकर उन्होंने जनता का धन्यवाद देते हुआ अपना संबोधन समाप्त किया। इसके बाद वह हरिद्वार से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

मंच पर शाह के साथ सांसद तरूण विजय, नेता श्याम जाजू, अजय भट्ट और सतपाल महाराज समेत कई नेता मौजूद रहे। अमित शाह द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद सतपाल महाराज ने जनता को संबोधित किया। उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद से अमित शाह का उत्तराखंड में पहला दौरा है। 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे हेलीकॉप्टर से हरिद्वार पहुंचे। यहां भाजपा नेताओं ने उनका भव्य स्‍वागत किया। इस दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। उनसे मिलने से रोकने पर कुछ भाजपाई बिफर गए। जिसके बाद अमित शाह ने बाबा साहब की 125वीं जयंती पर कड़च्छ मोहल्ले में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

तैयारियों में लगे पुलिस प्रशासन के साथ भाजपाई भी

amit shah visit haridwar
अमित शाह - फोटो : ‌file photo

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर हरिद्वार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके बाद उनका जाने का समय शाम पांच बजे है। एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने अधिकारियों के साथ बैठक कर बुधवार को तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरी तरह तैयार है।

इससे पहले बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हरिद्वार आगमन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने डीएम एवं एसएसपी के साथ सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों का जायजा लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी तैयारियों को लेकर संतुष्टि जताई, साथ ही एसएसपी को पूरी सतर्कता बरतने को कहा।

अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ भाजपाई भी लगे रहे। कार्यक्रम की तैयारियों को देखने के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी पहुंचे। उन्होंने स्टेज पर बैठने और चढ़ने की व्यवस्थाओं को देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed