{"_id":"570e92514f1c1b835f4a6b68","slug":"amit-shah-reaches-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह आज पहुंचेंगे हरिद्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह आज पहुंचेंगे हरिद्वार
hridwar uttrakhanda india
Updated Thu, 14 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बृहस्पतिवार को हरिद्वार आ रहे हैं। राज्य में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद से अमित शाह का उत्तराखंड में पहला दौरा है। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए उनका विरोध करने तथा उन्हें काले झंडे दिखाने का निर्णय लिया है। वहीं भाजपा के कार्यकर्ता विरोध करने वालों के ही विरोध की चेतावनी दे चुके हें। ऐसे में टकराव न हो जाए इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सतर्कता बरती जा रही है। एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरी तरह तैयार है किसी को भी माहौल बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन