{"_id":"6ab8fcbb070d6720210dbdab","slug":"allegation-of-turning-a-married-woman-out-of-the-house-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-154600-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कार-पांच लाख न देने पर विवाहिता को घर से निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कार-पांच लाख न देने पर विवाहिता को घर से निकालने का आरोप
विज्ञापन
-ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पति-ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कार व पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाया गया। पुलिस ने पति और ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, आरती कश्यप निवासी जगजीतपुर कनखल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 27 जून 2023 को सीतापुर माजरा निवासी अंकित कुमार के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने करीब 10 लाख का सामान और करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे और कम दहेज लाने का ताना देकर उसे प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि ससुराल वाले मायके से कार और पांच लाख नकद लाने की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। आरोप है कि कई बार उसे भूखा रखकर कमरे में बंद भी किया गया।
आरती ने शिकायत में पति अंकित कुमार, सास पूजा, ससुर गोपाल, ननद ज्योति, ननद के पति रिंकू निवासी काशीपुर, अंकित की मौसी लोकेश, मौसी के बेटे राहुल निवासी दिल्ली, मामी गीता और मामा आदेश निवासी जसपुर समेत अन्य पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उससे कार और पांच लाख रुपये मायके से लाने को कहा और मांग पूरी नहीं होने पर उसे ससुराल से निकाल दिया। आरोप लगाया कि ससुराल लौटने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। साथ ही कानूनी कार्रवाई करने पर उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि संबंध में प्राथमिक दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।