फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Alisha ranked second in the city without coaching.

Haridwar News: अलीशा ने बिना कोचिंग शहर में पाया दूसरा स्थान

Wed, 15 Apr 2026 08:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 15 Apr 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
Alisha ranked second in the city without coaching.
- डॉक्टर बनकर करना चाहती हैं समाज सेवा
विज्ञापन

अलीशा ने बिना कोचिंग शहर में पाया दूसरा स्थान
हरिद्वार। डीपीएस रानीपुर भेल की हाईस्कूल की छात्रा अलीशा चौधरी ने बिना कोचिंग के 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उनका कहना है कि वह डॉक्टर बनकर समाज सेवा करनी चाहती हैं। मेधावी छात्रा अलीशा के पिता सोहन लाल भेल में वरिष्ठ इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। माता रमा गृहिणी हैं। परिवार मूल रूप से करनाल हरियाणा का रहने वाला है और यहां भेल की आवासीय कॉलोनी में रहता है। अलीशा ने बताया कि वह स्कूल से आने के बाद रोजाना दो से तीन घंटा पढ़ाई करती थीं। बताया कि स्कूल के अध्यापकों और माता-पिता के मार्गदर्शन में उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। बताया कि कक्षा 11 वीं में बायोलॉजी से अध्ययन करेंगी ताकि डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा कर सके।उन्होंने बताया कि वह सोशल मीडिया नहीं चलाती हैं केवल यूट्यूब का प्रयोग पढ़ाई के लिए करती हैं, छात्र-छात्राओं से अलीशा ने मोबाइल से ज्यादा नजदीकियां नहीं बनाने की अपील की है। उनसे पढ़ाई पर फोकस करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed