{"_id":"5730d6454f1c1b4335919941","slug":"akshaya-tritiya-devotees-took-a-dip-in-the-ganges","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
hridwar uttrakhanda india
Updated Mon, 09 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। अक्षय तृतीया के अवसर पर देश के विभिन्न भागों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में पवित्र डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं दान पुण्य किया। अक्षय संचय के इस पर्व पर कई जगह कथाएं प्रारंभ हुई।
विज्ञापन
अक्षय तृतीया के पवित्र पर्व पर स्नान के लिए देश के विभिन्न भागों से श्रद्धालुओं का आना रविवार की शाम से शुरू हो गया था। गंगा स्नान तड़के शुरू हुआ और तीसरे पहर तक चलता रहा। बगैर किसी विशेष प्रबंधों के यह स्नान शांति पूर्वक संपन्न हुआ। तीर्थ यात्रियों और स्थानीय निवासियों ने भगवान विष्णु के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। नियत घाटों पर देव कर्म के साथ-साथ पितृ कर्म भी संपन्न कराए गए। बड़ी संख्या में मुंडन और यज्ञोपवीत संस्कार अक्षय तृतीया के दिन घाटों पर कराए गए। कई धार्मिक संस्थाओं में पर्व के आयोजन हुए। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, यूपी और दिल्ली के श्रद्धालुओं की संख्या अधिक थी। सोमवार से ही उत्तराखंड के तीन धामों (यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ) के कपाट खुल गए हैं। सैकड़ों यात्री गंगा स्नान के बाद यात्रा पर रवाना हुए। इस मौके पर भगवान शालीग्राम की पूजा घरों में की गई।
विज्ञापन