{"_id":"6b018e4a1a4256387b0c53d6","slug":"no-relief-from-traffic-congestion-on-the-towns-main-thoroughfare-haridwar-news-c-37-1-hrd1015-164421-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: नगर में मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या से नहीं मिल रही निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: नगर में मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या से नहीं मिल रही निजात
Sat, 21 Nov 2026 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sat, 21 Nov 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
दोपहर और शाम के समय आरओबी पर रोजाना बन रही जाम की स्थिति
लक्सर। नगर में मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या से राहगीरों को निजात नहीं मिल पा रही है। दोपहर और शाम के समय कमोबेश रोजाना ही आरओबी और गोवर्धनपुर व हरिद्वार मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। शनिवार को भी हाईवे पर राहगीरों को समस्या सेे जूझना पड़ा। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने में पुलिसकर्मियों को भी मशक्कत करनी पड़ रही है। सर्दियों के दौरान नगर में जाम की समस्या बढ़ जाती है। लक्सर - हरिद्वार हाईवे पर नगर के मध्य बने रेल ओवर ब्रिज और आरओबी से गोवर्धनपुर मार्ग व हरिद्वार मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। दोपहर के समय स्कूलों और फैक्टरी की छुट्टी के समय यहां लोगों को जाम की परेशानी से जूझना पड़ता है। ऐसे में शाम के समय भी बाजार में खरीदारी के लिए लोगों के पहुंचने और कामगारों के लौटने के समय अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार को नगर में घंटों लोगों को जाम का झाम झेलना पड़ा था। शनिवार को भी आरओबी, गोवर्धनपुर मार्ग और हरिद्वार मार्ग पर कई बार जाम की स्थिति बनी रही। समस्या को देखते हुए पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए ड्यूटी पर लगाया गया है लेकिन पुलिसकर्मियों की मशक्कत के बाद भी हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा रही है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी हाईवे पर लगाई गई है।