{"_id":"648cb745d21bc74ee60fbb97","slug":"akhil-bhartiya-sanatan-parishad-expanded-its-executive-body-haridwar-news-c-5-1-drn1065-180211-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: अखिल भारतीय सनातन परिषद ने किया कार्यकारिणी का विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: अखिल भारतीय सनातन परिषद ने किया कार्यकारिणी का विस्तार
विज्ञापन
अखिल भारतीय सनातन परिषद के संस्थापक अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने संगठन का विस्तार करते हुए हरियाणा प्रांत और चंडीगढ़ शहर के पदाधिकारियों के घोषणा की। अजय चौहान को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और चंडीगढ़ शहर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं मदन सिंह को हरियाणा प्रांत के सदस्यता प्रभारी और सुरेंद्र सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और अखिल भारतीय सनातन परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के साथ ही गरीब और असहाय लोगों की सहायता करने की अपील की। परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा और राष्ट्रीय प्रचार प्रसार प्रमुख सतीश वन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पटका पहना कर स्वागत किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वह ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे। बैठक के दौरान परिषद के कार्यों के विस्तार भी चर्चा की गई। बैठक में भोला शर्मा, वासु सिंह, प्रमोद गिरी आदि उपस्थित रहे।