फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Agitating employees were put on guard

धरनारत कर्मियों की निगरानी को तैनात किए वर्दी वनाधिकारी

Fri, 17 Dec 2021 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
Agitating employees were put on guard
कर्मचारियों से वार्ता करते वन विभाग के अधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
प्रभागीय वनाधिकारी के खिलाफ आंदोलन कर रहे कर्मचारियों पर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। विभाग ने कर्मचारियों को काम नहीं तो वेतन नहीं का नोटिस जारी कर दिया। धरनास्थल पर कर्मचारियों की निगरानी के लिए विभाग के वर्दीधारी अन्य कर्मचारियों को तैनात कर दिया है। अधिकारियों को आशंका है कि आंदोलनरत कर्मचारी अभिलेखों में छेड़छाड़ कर सकते हैं। इसके बाद भी कर्मचारियों का धरना जारी है। कर्मचारियों ने आज शनिवार को रैली निकालकर सीएम और वन मंत्री को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि नवनियुक्त डीएफओ डीएस मीणा पर कर्मचारियों ने अभद्रता करने का आरोप लगाया था। छह दिसंबर को उत्तरांचल फॉरेस्ट मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन शाखा हरिद्वार के बैनर तले कार्यबहिष्कार कर धरना शुरू कर दिया गया था। कर्मचारियों का कहना है कि डीएफओ का ट्रांसफर किया जाए। कर्मचारी संघर्ष समिति बनाकर डीएफओ कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं। कर्मचारियों को मनाने के लिए अधिकारियों ने कई बार वार्ता की, लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन

शुक्रवार को धरने पर समिति के सचिव शेखर चंद्र जोशी ने कहा कि डीएफओ डीएस मीणा की ओर से कर्मचारियों के लिए बनाए गए चेतावनी नोटिस को पढ़कर उनका सुनाकर डराया गया। नोटिस में काम न करने पर वेतन नहीं दिए जाने की धमकी की चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के धरने की निगरानी के लिए वन विभाग कें रेंजरों और कर्म वनकर्मियों को लगा दिया गया है। कर्मचारियों पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि वह धरने के दौरान अभिलेखों को कुछ नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे डीएफओ की मानसिकता का पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपना उत्पीड़न किसी भी हालत में सहन नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि आज शनिवार को कर्मचारी देवपुरा चौक से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक रैली निकालेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट को सीएम और वन मंत्री के नाम ज्ञापन देकर डीएफओ के ट्रांसफर की मांग की जाएगी। इस मौके पर रणवीर सिंह रावत, पुष्पा जोशी, रोशन खान, अवनीश, रामकुमार वर्मा, हरीशचंद्र ध्यानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed