{"_id":"618d2ff2a589916f153e7327","slug":"agency-will-operate-vehicles-in-zero-zone-haridwar-news-drn395785159","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरो जोन में निजी एजेंसी कराएगी वाहनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरो जोन में निजी एजेंसी कराएगी वाहनों का संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरो जोन क्षेत्र में प्रीपेड सवारी वाहनों के संचालन की देखरेख नगर निगम के बजाय अब निजी एजेंसी करेगी। निजी एजेंसी के चयन के लिए नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही टेंडर कर एजेंसी से अनुबंध किया जाएगा। जीरो जोन की व्यवस्थाएं निजी एजेंसी को सौंपने के बाद नगर निगम दूसरे रूट पर प्रीपेड व्यवस्था संचालन की कार्ययोजना तैयार करेगा।
नगर कोतवाली से भीमगोड़ा बैरियर तक जीरो जोन क्षेत्र निर्धारित है। इसी क्षेत्र में हरकी पैड़ी, अपर रोड और अन्य बाजार आते हैं। पर्व स्नानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। सवारी वाहनों के बेतरतीब संचालन से श्रद्धालुओं ही नहीं बल्कि दुकानदारों को भी जाम से जूझना पड़ता है। नगर निगम प्रशासन ने जीरो जोन में सवारी वाहनों को व्यवस्थित करने के लिए करीब दो माह पहले प्रीपेड व्यवस्था लागू कर दी। व्यवस्था कारगर साबित हुई है। इसमें जीरो जोन में उन्हीं सवारी वाहनों के संचालन की अनुमति है जो कि नगर निगम से पंजीकृत हैं।
प्रत्येक सवारी वाहन (ई-रिक्शा, तांगा और पैडल रिक्शा) के जीरो जोन में प्रवेश करने पर नगर निगम निर्धारित शुल्क लेता है। शुल्क पांच रुपये से 10 रुपये तक है। नगर कोतवाली पोस्ट आफिस के पास और भीमगोड़ा बैरियर पर नगर निगम के कियोस्क बने हैं। कियोस्क पर नगर निगम के कर्मचारियों की तैनाती है। कर्मचारी पर्ची काटने के बाद ही नंबर से सवारी वाहनों को जीरो जोन में प्रवेश करवाते हैं। एक बार में निर्धारित वाहनों का संचालन होने से जीरो जोन में जाम नहीं लगता है।
विज्ञापन
जीरो जोन में प्रीपेड सवारी वाहनों के संचालन की व्यवस्था सुचारु रूप से सफल हो गई। इसके संचालन की व्यवस्था अब निजी एजेंसी को सौंपी जाएगी। नगर निगम अब किसी दूसरे रूट पर प्रीपेड सवारी वाहनों के संचालन की कार्ययोजना तैयार करेगा। भविष्य में सभी रूटों पर यही व्यवस्था लागू होगी।
- दयानंद सरस्वती, नगर आयुक्त नगर निगम