{"_id":"54213f8b13f345a49a52bbde7a0f9b4d","slug":"after-the-young-man-had-to-marry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार युवक को करनी पड़ी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार युवक को करनी पड़ी शादी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। पहले प्रेम प्रसंग और फिर सगाई के बाद भी शादी के लिए आनाकानी कर रहे युवक ने आखिर अपनी मंगेतर से शादी कर ली। आर्य समाज मंदिर में सात फेरे लेने के बाद कोतवाली पहुंचे नवदंपति ने पुलिस को अपने विवाह के प्रमाणपत्र सौंपे। पुलिस ने भी नवयुगल को विदाई दी।
विज्ञापन
नैनीताल की छोटी हल्द्वानी, कालाढूंगी की रहने वाली अनिता पुत्री एचआर चनियाल की शादी ब्रह्मपुरी के रहने वाले नितिन पुत्र सुनील श्रीवास्वत से तय हुई थी। 26 नवंबर को नैनीताल के धोडाखाल मंदिर, भीमताल में बारात पहुंचनी थी लेकिन दोपहर तक भी बारात न पहुंचने पर देर रात ही दुल्हन पक्ष यहां नगर कोतवाली पहुंचा था। दुल्हन पक्ष की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने दूल्हे एवं उसके पिता को हिरासत में ले लिया था।ृ बृहस्पतिवार से शुक्रवार देर शाम तक चली मान मनौव्वल के बाद नितिन कभी शादी के लिए हां करता रहा तो कभी मुकरता रहा। शुक्रवार देर रात तक चली कवायद के बाद आखिरकार जब पुलिस ने दूल्हे, उसके परिजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर ली तब उसने हां की। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आर्यसमाज मंदिर में शादी की रस्म अदा की गई है, बकायदा नवदंपति ने अपनी शादी के प्रमाणपत्र भी सौंपे हैं।
विज्ञापन