फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   After the death of a disabled man, his wife accused many people including the former head

Haridwar News: दिव्यांग की मौत के बाद पत्नी का पूर्व प्रधान सहित कई पर आरोप

Tue, 30 Dec 2025 07:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 07:44 PM IST
विज्ञापन
After the death of a disabled man, his wife accused many people including the former head
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ मीरपुर में दिव्यांग व्यक्ति के संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने के बाद हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब पत्नी ने पूर्व प्रधान समेत कुछ लोगों पर उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने एसएसपी कार्यालय में दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव का ही एक व्यक्ति उसे कलियर ले जाने के बहाने अपने साथ ले गया था। रास्ते में बाग के पास स्थित एक होटल में उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई गई, जिसके बाद उसका यौन शोषण किया। विरोध किया और शिकायत की बात कहने पर उस व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि शिकायत से बौखलाए व्यक्ति ने अपने साथियों को साथ उसके पति के साथ मारपीट की। उसे लगातार धमकियां दी गईं। दबाव बनाकर उसके पति से जबरन राजीनामा लिखवाया, जिससे वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गया था। इसी मानसिक प्रताड़ना और भय के चलते दिव्यांग पति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed