फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Administration should ban the sale of Chinese manjha

चाइनीज मांझे की बिक्री रोकने को सौंपा ज्ञापन

Fri, 07 Jan 2022 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
Administration should ban the sale of Chinese manjha
चीनी मांझा की बिक्री और उपयोग पर रोक लगाए जाने के लिए अधिवक्ताओं और समाजसेवियों ने कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। डीएम ने चीनी मांझा की बिक्री पर रोक लगाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रोशनाबाद स्थित कलक्ट्रेट में ज्ञापन देते हुए अधिवक्ता सचिन बेदी ने कहा कि यह मांझा प्रत्येक दृष्टि से बेहद खतरनाक एवं हानिकारक है। प्रतिवर्ष अनेकों लोग व जीव जंतु इस मांझा की चपेट में आकर घायल हो चुके हैं। इस मांझा के कारण अनेकों पशु-पक्षियों की भी जान चली जाती हैं। इसलिए प्रशासन की ओर से इसकी बिक्री व उपयोग पर पूर्णता पाबंदी लगाई जानी आवश्यक है। प्रतिबंधित होने के बावजूद भी यह मांझा बाजारों में बेरोकटोक धड़ल्ले से बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

समाजसेवी एवं आप नेता रणधीर सिंह ने कहा कि यह मांझा पर्यावरण के साथ-साथ छोटे बच्चों के लिए भी बेहद खतरनाक है। इसलिए इसका प्रयोग रोका जाना चाहिए। चाइनीज मांझा आए दिन किसी न किसी राहगीर को अपनी चपेट में लेकर घायल कर देता है। इस दौरान संदीप सतपुरिया, अतुल कुमार, अनिल कुमार, सोनू राणा, अतुल शर्मा, रियाजुल हसन, दीपक धीमान, अमित चौधरी, जितेंद्र चौहान, सौरव भारद्वाज, रंजना सिंह, राजलक्ष्मी, रजनीश सैनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed