फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar News Accused of making fake documents for marriage registration six named

Haridwar News: महिला को तलाकशुदा बताकर करा दी शादी, विवाह पंजीकरण के लिए बनाए फर्जी दस्तावेज, छह नामजद

Mon, 10 Feb 2025 12:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 10 Feb 2025 12:24 PM IST
सार

महिला को तलाकशुदा बताकर शादी करा दी गई और विवाह पंजीकरण के लिए फर्जी दस्तावेज बनाए गए। मामले में छह नामजद किए गए हैं।

विज्ञापन
Haridwar News Accused of making fake documents for marriage registration six named
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महिला को तलाकशुदा बताकर शादी करा दी गई। शादी के बाद महिला घर से सामान चोरी कर फरार हो गई। शादी कराने वाले व्यक्तियों पर भी फर्जी दस्तावेज बनाकर विवाह पंजीकरण में लगाने का आरोप है। कनखल पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में राकेश कुमार निवासी जगजीतपुर ने बताया कि हरिशंकर शर्मा निवासी श्रवणनाथ नगर ने उन्हें जानकारी दी थी कि वह एक तलाशुदा महिला से उसकी शादी करा देगा। उसकी बातों पर विश्वास कर लिया। तब उसने 10 अक्तूबर 2022 को उसकी शादी करवा दी। उप रजिस्ट्रार कार्यालय हरिद्वार में विवाह पंजीकरण कराया। 19 अगस्त 2024 को वह अपने मामा के घर गया हुआ था। तभी पत्नी पूनम घर का सभी सामान चोरी कर अजय व आलोक के साथ चली गई।
विज्ञापन


आरोप है कि उसे मालूम हुआ कि अजय से पूनम ने तलाक नहीं लिया था। उससे ये बात छिपाकर शादी करा दी गई। आरोप है कि विवाह का पंजीकरण कराया और उसमें फर्जी टीसी का प्रयोग किया। आरोप है कि हरिशंकर, संजीव सैनी, विरेंद्र पंवार निवासी श्रवणनाथ नगर, अजय कुमार, आलोक कुमार निवासी पूर्वी वली महावीर एन्क्लेव थाना गंगनहर रुड़की, पं. सच्चिदानन्द निवास लक्सर आर्य समाज मंदिर हरिद्वार के नाम से फर्जी लेटरपेड छपवाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Mahakumbh: गंगा मां और मेरी मां...त्रिवेणी संगम पर सीएम धामी ने मां को लगवाई डुबकी, इच्छा पूरी कर हुए भावुक

स्कूल के नाम से भी फर्जी टीसी बनाई जाती है। इसका उपयोग विवाह पंजीकरण में करते हैं। आरोप है कि कई लोगों के साथ ऐसा किया जा चुका है। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed