फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused arrested with four stolen motorcycles

Haridwar News: चोरी की चार मोटरसाइकिलों के साथ आरोपी गिरफ्तार

Fri, 01 Aug 2025 12:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with four stolen motorcycles
पथरी। पुलिस ने बाइक चोरी करने के आरोप में अभिषेक उर्फ पीटर निवासी तांशीपुर कोतवाली मंगलौर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की चार बाइकें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि 28 जुलाई को मांगेराम निवासी झींवाहेड़ी थाना लक्सर ने सुभाषखड़ से अपनी बाइक चोरी होने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक करते हुए कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। 30 जुलाई की शाम शिवगढ़ के पास पुल से आरोपी अभिषेक उर्फ पीटर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी भोला निवासी तांशीपुर कोतवाली मंगलौर के साथ मिलकर बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है। उसके कब्जे से सुभाषगढ़ से चोरी हुई बाइक के अलावा तीन अन्य चोरी की बाइकें बरामद की गई हैं। तीनों के संबंध में जांच की जा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed