फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accusation of dumping dhaba goods on the road

Haridwar News: ढाबे का सामान सड़क पर फेंकने का आरोप

Sun, 27 Sep 2026 06:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
Accusation of dumping dhaba goods on the road
- ढाबा संचालक ने युवती के खिलाफ नगर कोतवाली में दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। रेलवे रोड स्थित आरती होटल के सामने ढाबा संचालक के कर्मचारी ने ज्वालापुर निवासी एक महिला और उसके भाई समेत दो अज्ञात युवकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। आरोप है कि गाली-गलौज कर सामान सड़क पर फेंकने और जगह खाली नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
कर्मचारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे रोड पर आरती होटल के सामने नगर निगम के नाले के ऊपर त्रिपाल लगाकर बनाई गई जगह पर बलवीर सिंह को नियमानुसार बैठाया था। आरोप है कि शनिवार की शाम ज्वालापुर निवासी महिला अपने भाई और दो अज्ञात युवकों के साथ वहां पहुंची। आरोप है कि आते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और जगह खाली करने को कहा। जगह खाली नहीं करने पर जान से मारने और गुंडों से पिटवाने की धमकी दी।
विज्ञापन

महिला होने का हवाला देकर झूठे केस में फंसाने की बात कही। त्रिपाल के नीचे रखा प्लास्टिक का सामान, कुर्सियां, थाली, बर्तन और खाना सड़क पर फेंक दिया। मोबाइल फोन पर धमकी देने और पांच लाख की मांग करने का भी आरोप लगाया है। एसएचओ कुंदन सिंह राणा का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed