फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   AC buses for passengers of the century

शताब्दी के यात्रियों के लिए एसी बसें

Mon, 17 Apr 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Mon, 17 Apr 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
देहरादून रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म निर्माण के चलते आठ जोड़ी ट्रेनों का संचालन फिलहाल 22 मई तक स्थगित कर दिया है। इनमें से सोमवार को नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस, इंदौर एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस को हरिद्वार स्टेशन पर रोक दिया गया। इन तीन जोड़ी ट्रेनों में से केवल शताब्दी एक्सप्रेस के यात्रियों को एसी बसों से देहरादून पहुंचाया गया और अन्य ट्रेनों के यात्रियों के शेष यात्रा के रुपये वापस करते हुए उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया गया।    
विज्ञापन

 
सोमवार से 22 मई तक देहरादून जाने वाली आठ जोड़ी ट्रेनों में केवल तीन जोड़ी ट्रेने हरिद्वार स्टेशन पहुंची, जबकि अन्य पांच जोड़ी ट्रेनें साप्ताहिक के अलग-अलग दिनों में संचालित होती हैं। ट्रेनों में सोमवार सुबह 11.30 बजे शताब्दी एक्सप्रेस हरिद्वार पहुंची। इस ट्रेन के यात्रियों को स्टेशन पर उतारकर उन्हें रेलवे स्टेशन के वाणिज्य विभाग ने एसी बसों से देहरादून पहुंचाया। इस ट्रेन के यात्रियों को आगामी समय में भी पहुंचाया जाता रहेेगा। शाम करीब 5 बजे इंदौर एक्सप्रेस हरिद्वार में रुकी। भारी संख्या में उतरे यात्रियों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। वहीं सुबह 11 बजे पहुंचने वाली लिंक एक्सप्रेस 9 घंटे देरी से देर शाम आठ बजे पहुंची, जिसके यात्रियों को देहरादून पहुंचाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया। हालांकि यात्रियों के किराये के शेष बचे रुपये वापस किए गए। इससे यात्री हरिद्वार बस स्टैंड से बसों से या टैक्सी लेकर देहरादून जाने को मजबूर रहे।       
विज्ञापन


सामान उठाकर बसों का इंतजार       
मध्य प्रदेश से इंदौर एक्सप्रेस में और इलाहाबाद से लिंक एक्सप्रेस से देहरादून जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। इन ट्रेनों के यात्रियों को स्टेशन पर उनके हाल पर छोड़ दिया गया। यात्रियों ने अपना सामान स्वयं या कुली से रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचाया। यहां से बसों में चढ़कर या टैक्सी कर देहरादून जाने को मजबूर रहे। इनमें से कई यात्रियों ने तो अपने शेष रुपये भी नहीं लिए।       
विज्ञापन
विज्ञापन

      
देहरादून से एसी बसों में आ सकते हैं यात्री       
स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि इन ट्रेनों में से केवल शताब्दी एक्सप्रेस प्रतिदिन है, अन्य ट्रेने सप्ताह में एक दिन ही आती हैं। अन्य स्टेशनों पर इसकी सूचना प्रसारित करते हुए हरिद्वार तक टिकट बनाने के निर्देश हैं। जिनके रिजर्वेशन सूचना से पहले के है, उनके यात्रा न करने पर पूरे रुपये और हरिद्वार तक यात्रा करने पर शेष बचे हुए रुपये वापस कराए जा रहे हैं। शताब्दी एक्सप्रेस के यात्रियों को एसी बसों से अग्रिम प्रक्रिया तक पहुंचाया जाता रहेगा। ये बसें देहरादून से 4 बजे वापस होंगी। जिनके टिकट देहरादून से बने हुए है वे इन ट्रेनों में आ सकते हैं।       
   
यह ट्रेनें रहेंगी 22 मई तक प्रभावित       
शताब्दी (12017-18)      
कोच्चिवाली (22659-60)      
देहरादून मदुराई (126088-87)      
उपासना एक्सप्रेस (12327-28)      
उज्जैनी एक्सप्रेस (14309-10)      
इंदौर एक्सप्रेस (14317-18)      
ओखा गुजरात (19565-66)      
लिंक एक्सप्रेस (14113)      
काठगोदाम (14120ल)     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed