{"_id":"697b4b4dd82d78823b007d9e","slug":"a-young-woman-hanged-herself-to-death-in-a-rented-house-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-144255-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: किराये के मकान में युवती ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: किराये के मकान में युवती ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों एक युवती ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। बिजनौर निवासी सहरीन यहां किराये के मकान में रही रही थी। पुलिस की जांच में आत्महत्या करने की बात सामने आई है, लेकिन वजह अभी साफ नहीं हो पाई। पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात सूचना मिली कि न्यू शिवालिक नगर की नारायण वाटिका में किराये के कमरे में रह रही एक युवती ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर एसआई अर्जुन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा खोलकर शव को पंखे से नीचे उतारा गया। कमरे की तलाशी के दौरान एक बैग मिला, जिसमें आधार कार्ड बरामद हुआ, जिससे मृतिका की पहचान सहरीन (18) पुत्री नजाकत निवासी कासमपुर कृपाराम उर्फ सुन्दरपुर पोस्ट धौकलपुर बिजनौर यूपी के रूप हुई।
कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि जांच में सामने आया कि युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मगर अभी कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पता चला है कि युवती यहां अपनी परिचित महिला के पास आई थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि जांच में सामने आया कि युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मगर अभी कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पता चला है कि युवती यहां अपनी परिचित महिला के पास आई थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन