फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A three-day book fair started from Friday at Lido Club

किताबों ने हमेशा समाज को दीपक की तरह रोशनी दिया : मुरली

Sat, 10 Aug 2024 05:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
A three-day book fair started from Friday at Lido Club
I
विज्ञापन

I

I- आधुनिकता की आंधी में किताबों से दूर होते बच्चों के भविष्य को लेकर जताई चिंता
I

I- बीएचईएल में मेले के उद्घाटन अवसर पर किताबों से ज्ञानार्जन के प्रति किया गया प्रेरितI

बीएचईएल के सेक्टर तीन स्थित लीडो क्लब में शुक्रवार से तीन दिवसीय पुस्तक मेले की शुरूआत हुई। इकाई के कार्यपालक निदेशक टीएस मुरली ने मेले के उद्घाटन के दौरान पुस्तकों की उपयोगिता पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुस्तक हमेशा से ही बहुउपयोगी रहे हैं। इसमें समाहित शब्द कभी नहीं मरते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टीएस मुरली ने कहा कि किताबों ने हमेशा ही समाज को एक दीपक की तरह रोशनी दिखाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज लोग मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के कारण, किताबों से दूर होते जा रहे हैं। कार्यपालक निदेशक ने कहा कि इस पुस्तक मेले का असल उद्देश्य, आम जनमानस को फिर से किताबों से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है।

पुस्तक मेले में विभिन्न स्थानीय एवं राष्ट्रीय प्रकाशकों सहित, साहित्यिक संगठन भी भाग ले रहे हैं। हर उम्र के लोगों को ध्यान में रखते हुए अनेक विषयों पर आधारित किताबों की, एक विस्तृत श्रृंखला को मेले में शामिल किया गया है। साथ ही नई के अतिरिक्त पुरानी पुस्तकें भी इस मेले में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन




पुस्तक मेले के उद्घाटन अवसर पर बीएचईएल लेडीज क्लब की संरक्षक टी सौम्या, बीएचईएल के महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed