{"_id":"6941485ea43a6972cd00d8d6","slug":"a-scuffle-broke-out-between-two-groups-and-four-were-arrested-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-142237-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद हंगामा, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद हंगामा, चार गिरफ्तार
Tue, 16 Dec 2025 05:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Tue, 16 Dec 2025 05:24 PM IST
विज्ञापन
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, शांतिभंग में चालान किया
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के विष्णुलोक कॉलोनी में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, सोमवार की रात विष्णुलोक कॉलोनी में दो पक्षों के बीच किसी बात पर कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के लोगों के एकत्रित होने के बाद विवाद बढ़ने पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को हिरासत में ले लिया। अन्य लोग मौके से भाग निकले। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि एक पक्ष के आसिफ व समीर जबकि दूसरे पक्ष के इंतजार और मोबिन के बीच विवाद हुआ था। इन सभी का शांतिभंग में चालान किया गया है। मंगलवार को सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।