Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Cow service is the foundation of cultural heritage and the rural economy: CM Dhami

गोसेवा सांस्कृतिक विरासत और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का भी आधार: सीएम धामी

Thu, 12 Nov 2026 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 12 Nov 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Cow service is the foundation of cultural heritage and the rural economy: CM Dhami
- सप्तऋषि में आधुनिक कामधेनुलोक गोशाला का किया लोकार्पण, 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को संरक्षण दे रही राज्य सरकार
विज्ञापन

- भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में गोशाला महत्वपूर्ण
- मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में कामधेनुलोक गोशाला का लोकार्पण किया
सप्तऋषि। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को सप्तऋषि में आधुनिक कामधेनुलोक गोशाला का लोकार्पण करते हुए कहा कि गोसेवा केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक जीवन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का भी आधार है। उन्होंने गोसंरक्षण को प्राकृतिक खेती, जैविक खाद और बायोगैस से जोड़ने पर जोर दिया। साथ ही श्री कृष्णायन देसी गोरक्षाशाला के कार्यों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार 72 पंजीकृत और नौ अनुबंधित गोसदनों के माध्यम से 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को संरक्षण दे रही है। बदरी गाय के घी और दुग्ध उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विशेष वृद्धि केंद्र स्थापित किए गए हैं। चमोली जिले में ऐसे तीन केंद्र संचालित हैं। उन्होंने गोवंश के प्रति क्रूरता और गोहत्या के मामलों में कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि श्री कृष्णायन देसी गोरक्षाशाला ने वर्ष 2010 में 11 गोवंश के साथ शुरुआत की थी। आज संस्था पांच राज्यों में 15 से अधिक गोशालाओं के माध्यम से 35 हजार से अधिक गोवंश की सेवा कर रही है। हरिद्वार में हजारों निराश्रित गोवंश को आजीवन संरक्षण दिया जा रहा है। संस्था पांच हाइड्रोलिक एंबुलेंस से पांच हजार से अधिक गोवंश को बचा चुकी है और प्रतिदिन 1500 से अधिक जरूरतमंदों को भोजन भी कराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, प्रीतम सिंह पंवार, महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वरदास महाराज, स्वामी आत्मानंद महाराज, स्वामी सच्चिदानंद साक्षी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वर दास महाराज और स्वामी संजय महंत समेत कई लोग मौजूद रहे।

----------------------
गोसेवा और मानव सेवा के प्रयास आवश्यक
श्री कृष्णायन देसी गोरक्षाशाला ने वर्ष 2010 में 11 गोवंश से शुरुआत की थी। आज यह संस्था पांच राज्यों में 15 से अधिक गोशालाओं के जरिये 35 हजार से अधिक गोवंश की सेवा कर रही है। हरिद्वार में हजारों निराश्रित गोवंश को आजीवन संरक्षण मिल रहा है। संस्था पांच हाइड्रोलिक एम्बुलेंस से पांच हजार से अधिक गोवंश को बचा चुकी है। यह संस्था प्रतिदिन 1500 से अधिक जरूरतमंदों को भोजन भी कराती है। इसकी मुख्यमंत्री ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed