फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A report has been filed against the car driver for hitting the bike riders.

Haridwar News: बाइक सवारों को टक्कर मारने पर कार चालक पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 11 May 2026 04:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
A report has been filed against the car driver for hitting the bike riders.
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवारों को टक्कर मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, मनोज कुमार निवासी चाकलान ज्वालापुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच मई की शाम करीब 4:45 बजे उनके दामाद चिराग मित्तल, भतीजी अंशिका पत्नी चिराग निवासी रानी बाजार सहारनपुर और भतीजी स्नेहा निवासी चाकलान बाइक से हरिद्वार से ज्वालापुर की ओर जा रहे थे। प्रेमनगर फ्लाईओवर के ऊपर पीछे से आ रही एक सफेद रंग की कार ने तेज गति और लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन




दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने चिराग और स्नेहा की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। दोनों का उपचार चल रहा है। अंशिका को मामूली चोटें आईं। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed