फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A memorandum was submitted to the Registrar regarding their removal from their positions

Haridwar News: पदों से हटाने पर कुलसचिव को दिया ज्ञापन

Thu, 04 Jun 2026 04:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 04 Jun 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
A memorandum was submitted to the Registrar regarding their removal from their positions
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय आर्य समाज के पदों से हटाने पर पदाधिकारियों ने कुल सचिव को ज्ञापन दिया है। बता दें कि कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार ने कुलपति के निर्देशों का हवाला देते हुए आर्य समाज के अध्यक्ष पद पर कुलपति प्रतिभा मेहता लूथरा, महामंत्री के पद पर कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार और कोषाध्यक्ष के पद पर वित्ताधिकारी को नियुक्त किया है। बृहस्पतिवार को आर्य समाज के निर्वाचित प्रधान डॉ. बबलू वेदालंकार, महामंत्री प्रकाश चंद्र तिवाड़ी और कोषाध्यक्ष नवीन कुमार ने कुल सचिव को ज्ञापन दिया है। इसके साथ ही इन्होंने मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एलपी पुरोहित की ओर संपन्न कराए गए चुनाव की छायाप्रति भी लगाई है। आर्य समाज की नियमावाली भी दी है, ताकि, कुलसचिव कोई निर्णय ले सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed