फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A major accident was narrowly averted.

Haridwar News: स्कूटी सवार को बचाने में मंदिर की दीवार तोड़कर अंदर घुसी ट्रैक्टर-ट्रॉली

Sun, 11 Oct 2026 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
A major accident was narrowly averted.
- कनखल कोतवाली क्षेत्र के मिस्सरपुर की घटना, चालक को मामूली चोटें आईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार/पथरी। कनखल कोतवाली क्षेत्र के मिस्सरपुर गांव में रविवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लक्सर रोड पर स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में गोबर की खाद से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर शिव मंदिर की दीवार तोड़ते हुए परिसर में जा घुसी। टक्कर से मंदिर की एक दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दूसरी दीवारों में भी दरारें आ गईं। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि ट्रैक्टर चालक को मामूली चोटें आईं।
जानकारी के अनुसार, रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली लक्सर रोड से गुजर रही थी। इसी दौरान सामने स्कूटी सवार के आ जाने पर चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और सीधे मंदिर की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार टूट गई और ट्रॉली मंदिर परिसर के भीतर जा पहुंची। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम पंचायत सदस्य पंकज चौहान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मंदिर की क्षतिग्रस्त दीवारों का जायजा लिया। चालक को उपचार दिलाया गया। हादसे में किसी के हताहत नहीं होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को मंदिर परिसर से बाहर निकलवा दिया गया है। मंदिर की दीवारें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed