फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A herd of elephants attacked the farmers one killed three farmers saved their lives by running away

Elephant Attack: हाथियों के झुंड ने किसानों पर बोला हमला, एक की मौत, तीन ने गंगनहर में कूदकर बचाई जान

Mon, 30 May 2022 01:01 AM IST
विजय पुंडीर संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 30 May 2022 01:01 AM IST
सार

हरिद्वार के लालढांग में हाथियों के झुंड ने किसानों पर हमला कर दिया। जिसमें एक किसान की मौत हो गई और बाकियों ने भागकर अपनी जान बचाई। मृतक के परिजनों में कोहराम मच हुआ है। 

विज्ञापन
A herd of elephants attacked the farmers one killed three farmers saved their lives by running away
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार के लालढांग में बाइक पर जा रहे चार किसानों पर हाथियों के एक झुंड ने हमला कर दिया। हमले में एक किसान की मौत हो गई। बाकी तीन किसानों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। रविवार शाम पीली पाव निवासी 55 वर्षीय मलकीत सिंह पुत्र संतराम सिंह अपने तीन किसान साथियों के साथ दो बाइक पर श्यामपुर खेतीबाड़ी के लिए खाद-बीज खरीदने जा रहे थे।

विज्ञापन

 
कुछ दूर पहुंचने पर पानी कीतलाश में भटक रहे हाथियों के एक झुंड ने उन्हें घेर लिया।  तीन किसानों ने तो बंद पड़ी गंगनहर में कूदकर अपनी जान बचा ली लेकिन मलकीत सिंह भाग नहीं पाए। हाथी के हमले से मलकीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथियों ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास में गश्त कर रही वन विभाग की टीम मौके की तरफ दौड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को जंगल की तरफ खदेड़ा गया। वन विभाग की टीम घायल मलकीत सिंह को श्यामपुर तक बाइक पर लेकर पहुंची। श्यामपुर से एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 
श्यामपुर रेंजर यशपाल राठौर का कहना है कि आजकल हाथी गर्मी के कारण पानी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। पीड़ित के परिजनों को मुआवजा दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। उधर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों में वन विभाग के खिलाफ रोष पनप रहा है। लोगों का कहना है कि वन विभाग को हाथियों पर रोक लगानी चाहिए। उनके लिए पानी की व्यवस्था जंगल में ही की जाए ताकि वह जंगल से बाहर आकर लोगों पर हमला ना कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed