फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A four crore rupee proposal has been prepared for the Haridwar bus station

Haridwar News: हरिद्वार बस स्टेशन के लिए चार करोड़ का प्रस्ताव तैयार

Thu, 04 Jun 2026 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 04 Jun 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
A four crore rupee proposal has been prepared for the Haridwar bus station
- कुंभ 2027 के लिए हरिद्वार बस स्टेशन पर दो प्रवेश द्वार के साथ मध्य में यात्रियों के आवागमन की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

- शासन से स्वीकृति मिलते ही यात्रियों के विश्रामालय से लेकर कार्यालय और पुराने भवन को मिलेगी विकास की संजीवनी

कृष्णकांत मणि त्रिपाठी
हरिद्वार बस स्टेशन के लिए चार करोड़ का प्रस्ताव तैयार
हरिद्वार। कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के तहत क्षेत्र के बस स्टेशनों के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में हरिद्वार बस स्टेशन के लिए चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है। वहीं, रुड़की और मंगलौर बस स्टेशनों पर विकास कार्य जारी हैं। बजट स्वीकृत होने के बाद हरिद्वार बस स्टेशन पर यात्रियों के लिए अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाए जाएंगे। वर्तमान में केवल बसों के लिए प्रवेश-निकास की व्यवस्था है। इसके अलावा यात्रियों के विश्रामालय में फॉल्स सीलिंग, पिछले वर्ष बने भवन का सौंदर्यीकरण एवं मरम्मत सहित अन्य कार्य भी प्रस्ताव में शामिल हैं। वहीं, मंगलौर बस स्टेशन के लिए 62 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिससे गेट निर्माण, बाउंड्रीवॉल और परिसर में इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। वहीं, कुंभ मेला बजट से रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर एक करोड़ रुपये की लागत से दो मुख्य प्रवेश एवं निकास द्वार बनाए जा रहे हैं। साथ ही कार्यालय और वर्कशॉप के क्षतिग्रस्त फर्श की मरम्मत के लिए टाइल्स लगाने का कार्य भी योजना में शामिल है।

---------------
कार्यदायी संस्था और समय सीमा

अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला दयानंद सरस्वती ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग को बस स्टेशनों के सौंदर्यीकरण और निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। उन्होंने निर्माण कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed