{"_id":"6a4274773a8195bd9e014d6b","slug":"a-fire-broke-out-in-a-furniture-shop-burning-goods-and-injuring-one-person-haridwar-news-c-5-1-drn1027-1006113-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: फर्नीचर की दुकान में आग लगने से सामान जला, एक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: फर्नीचर की दुकान में आग लगने से सामान जला, एक झुलसा
विज्ञापन
पुहाना-इकबालपुर मार्ग पर नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में स्थित एक फर्नीचर की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। कुछ ही मिनटों में दुकान के अंदर रखा फर्नीचर और अन्य सामान जल गया। इस बीच आग बुझाने का प्रयास कर रहा एक युवक भी गंभीर रूप से झुलस गया। उसे परिजन निजी अस्पताल ले गए। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
रविवार देर रात करीब 10 बजे नन्हेड़ा अनंतपुर स्थित एक फर्नीचर की बंद दुकान में अचानक आग लग गई। धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने आग लगने की जानकारी दुकान संचालक को दी। उधर दमकल को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम कुछ ही देर बाद घटनास्थल पर पहुंच गई लेकिन तब तक फर्नीचर की दुकान को आग ने पूरे तरीके से अपनी चपेट में ले लिया।
दुकान में रखा फर्नीचर कुछ ही देर में धूं-धूं कर जलने लगा तभी दमकल की टीम ने मोर्चा संभालते हुए पानी की पंपिंग शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया गया। इस दौरान दमकल टीम के पहुंचने से पहले ग्रामीण भी आग बुझाने की कोशिश करते रहे। इस दौरान गांव का शाहिद आग की चपेट में आने से झुलस गया। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है। दमकल यूनिट प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि वाजिद उर्फ भूरा निवासी नन्हेड़ा अनंतपुर की फर्नीचर की दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है। करीब दो लाख का नुकसान होने की जानकारी भी दी है।