फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A case of fraud of Rs 2.10 lakh by a youth living in Nagar

Haridwar News: लोन दिलाने के नाम पर युवक से 2.10 लाख की धोखाधड़ी

Wed, 25 Dec 2024 09:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 09:02 PM IST
विज्ञापन
A case of fraud of Rs 2.10 lakh by a youth living in Nagar
Iनगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्जI
विज्ञापन




नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले युवक से लोन दिलाने के नाम पर 2.10 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।



पुलिस के अनुसार, विकास कुमार पुत्र सूरज कुमार निवासी रामगढ़ नई बस्ती खड़खड़ी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीते पांच मार्च को उसके पास फोन आया। बात करने वाली युवती ने प्राइम कैपिटल सॉल्यूशन्स, डीडीए एन्कलेव संतोखपुरा पठानकोट बाईपास जालंधर बताते हुए कहा कि उनकी कंपनी जरूरतमंदों को 40 लाख तक का लोन देती है। लोन के लिए 8200 रुपये फाइल चार्ज खाते में जमा करने के लिए कहा। जोगेंद्र सिंह गिल, अखिल पाल सिंह, प्रीत कौर निवासी जालंधर पंजाब, रोहित कुमार निवासी शिव मंदिर गली पुलिस आर्यन अजमेर राजस्थान ने कई बार फोन किए। उनकी बातों में आकर बैंक खाते में ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करा दिए।
विज्ञापन




आरोप है कि एग्रीमेंट के नाम पर 75478 रुपये ट्रांसफर कराए। इसी तरह कुल 2 लाख 10 हजार रुपये ले लिए। बाद में बैंक कर्मचारी से जानकारी ली तो पता चला कि रुपये रोहित कुमार व अखिल पाल के नाम से ज्वाइंट खाते में गए हैं। ऑफिस की जानकारी जुटाई तो बंद होने का पता चला। तब उसे धोखाधड़ी का शिकार होने का पता चला। आरोप है कि फोन पर जब उनसे रुपये वापस मांगे तो गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन  करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed