फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A case has been filed against 15 unidentified miscreants who beat up a woman

Haridwar News: महिला को पीटने वाले 15 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 17 Jul 2025 12:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
A case has been filed against 15 unidentified miscreants who beat up a woman
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में ऋषिकुल तिराहे के पास महिला को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है। मामले में 15 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि रविवार रात एक महिला की स्कूटी से मामूली टक्कर लगने के बाद कुछ कांवड़ यात्रियों ने घेरकर उसकी सरेराह पिटाई कर दी थी। मामले में महिला की तरफ से कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई। इसके बाद पुलिस ने खुद ही संज्ञान लिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश कुमार सैनी की तरफ से दी गई तहरीर में बताया कि कांवड़ मेला ड्यूटी की चेकिंग के दौरान क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें वायरल वीडियो की जानकारी मिली।
विज्ञापन

वीडियो में 13 जुलाई की रात ऋषिकुल तिराहे के पास हाईवे पर कुछ पुरुष और एक महिला कांवड़ यात्री एक स्कूटी महिला सवार के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि अभद्र भाषा का प्रयोग कर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की भी कर रहे हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed