फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   विधायक को धरने पर बैठने को किया मजबूर

विधायक को धरने पर बैठने को किया मजबूर

Sat, 07 Sep 2013 05:36 AM IST
Haridwar
Haridwar Updated Sat, 07 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
रुड़की। उत्तराखंड किसान मोर्चा (उकिमो) ने बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने के विरोध में जिले के विधायकों के आवास घेराव का आंदोलन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को किसानों ने कांग्रेसी विधायक प्रदीप बत्रा के घर के बाहर धरना दिया और विधायक को भी साथ बैठने पर मजबूर कर दिया। विधायक के सीएम से वार्ता के आश्वासन के बाद ही किसानों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

उत्तराखंड किसान मोर्चा ने जिले के विधायकों के घेराव का कार्यक्रम घोषित किया है। शुक्रवार को मोर्चा से जुड़े किसान जादूगर रोड स्थित विधायक प्रदीप बत्रा के आवास पर पहुंचे। किसानों ने बकाया भुगतान की मांग को लेकर नारेबाजी के साथ आवास के बाहर धरना शुरू कर दिया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने कहा कि विधायकों की चुप्पी के चलते प्राइवेट चीनी मिल प्रबंधन किसानों का भुगतान नहीं कर रहा है। करीब एक बजे विधायक प्रदीप बत्रा मौके पर पहुंचे। किसानों ने उन्हें भी धरने पर बैठा दिया। किसानों का कहना था कि सत्ताधारी पार्टी के जिले से तीन कांग्रेस और तीन बसपा के विधायक शामिल हैं। इसके बाद भी प्रदेश सरकार चीनी मिलों पर भुगतान के लिए दबाव नहीं बना पा रही है। विधायक बत्रा ने आश्वासन दिया कि वह इस मामले में मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से वार्ता करेंगे। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। धरने में धर्मवीर प्रधान, अब्दुल गनी, अजयवीर लोहान, राजेंद्र सिंह, चौधरी सेठपाल, वीरेंद्र सैनी, प्रमोद कुमार, मोहम्मद आजम, जाबीर, शफीक अहमद, नरेश कुमार, कंवर पाल, सनस पाल, राकेश अग्रवाल, भूपेश शर्मा, महक सिंह सैनी, बालचंद्र सैनी, ताहिर, पप्पू भाटिया, राजबीर, दीपक पुंडीर, सुभाष कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन


26वें दिन भी जारी रहा भाकियू का धरना
रुड़की। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन का धरना तहसील में 26वें दिन भी जारी रहा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि किसानों को 15 सितंबर का इंतजार है। सीएम ने 15 तारीख तक भुगतान कराने का आश्वासन दिया है। यदि 15 तक किसानों का भुगतान नहीं होता है तो आंदोलन की अगली रणनीति बनाई जाएगी। जिला प्रवक्ता राकेश लोहान ने कहा कि गन्ना पिराई का अगला सत्र भी शुरू होने वाला है और पिछला भुगतान नहीं हो सका। किसान पंचायत से सबक लेकर भुगतान कराने के लिए चीनी मिलों पर दबाव बनाएं। धरने में रामधन आर्य, राममूर्ति, सतपाल, सतेंद्र प्रधान, रमेश प्रशान, संजीव, सोमवीर, प्रदीप, महावीर, सुरेंद्र राठी, ओम प्रकाश, संजय चौधरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed