फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   हलवा-पूरी बांटकर मुसीबत में फंस गए नेताजी

हलवा-पूरी बांटकर मुसीबत में फंस गए नेताजी

Fri, 19 Apr 2013 05:30 AM IST
Haridwar
Haridwar Updated Fri, 19 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लक्सर। नवरात्राें में हलवा पूरी का प्रसाद वितरित करना शुभ माना जाता है। लेकिन लक्सर में निर्दलीय प्रत्याशी रघुवीर सिंह के लिए यह मुसीबत मोल लेना जैसा साबित हुआ। दरअसल, ऐसा कर नेताजी आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में फंस गए। चुनाव अधिकारी के निर्देश पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

आदर्श कालोनी मोहल्ला निवासी रघुवीर सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी हैं। बृहस्पतिवार को रघुवीर ने पीर बाबा की मजार और दुर्गा मंदिर के निकट अपना चुनाव कार्यालय खोला। इस दौरान उन्होंने पूजा स्थल पर लोगों को हलवा, पूरी की दावत दे डाली। हलवा, पूरी बंटता देख कुछ लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम/चुनाव अधिकारी मोहम्मद नासिर से की। चुनाव अधिकारी के आदेश पर नायब तहसीलदार धनप्रकाश शर्मा ने राजस्व निरीक्षक के साथ मौके पर जांच की। नायब तहसीलदार ने हलवा, पूरी बांटे जाने की पुष्टि की। उन्होंने प्रत्याशी द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने की रिपोर्ट चुनाव अधिकारी को सौंपी। चुनाव अधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट शैलेश को निर्दलीय प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। शाम को पुलिस ने प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी रघुवीर सिंह का कहना है कि उन्होंने कोई दावत नहीं दी। बल्कि नवरात्र के मौके पर मंदिर परिसर में हलवा, पूरी का प्रसाद वितरित किया था।
विज्ञापन


भाजपा-कांग्रेस के मेयर प्रत्याशियों को नोटिस
रुड़की। आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में भाजपा-कांग्रेस के मेयर प्रत्याशियों को दो-दो नोटिस जारी किए गए हैं। चुनाव अधिकारी एएसडीएम बीर सिंह बुधियाल ने बताया कि भाजपा के मेयर प्रत्याशी महेंद्र काला और कांग्रेस के राम अग्रवाल की ओर से चुनाव प्रचार सामग्री का प्रयोग करने में कुछ गड़बड़ियां करने की बात सामने आई है। साथ ही बृहस्पतिवार को बीटी गंज में दोनों प्रत्याशियों की ओर से आयोजित सभाओं में रास्ता जाम कर दिया गया। जिससे जनता को परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने बताया कि दोनों प्रत्याशियों को इन मामलों में नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिसों का जवाब शीघ्र देने के निर्देश दिए गए हैं। उनका कहना है आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed