{"_id":"12-61809","slug":"Haridwar-61809-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई टीम तथ्य जुटाने में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई टीम तथ्य जुटाने में जुटी
Haridwar
Updated Sat, 13 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। बाबा रामदेव के गुरु स्वामी शंकरदेव की तलाश में सीबीआई की टीम हरिद्वार में डेरा डाले हुए हैं। टीम में शामिल सदस्य गोपनीय ढंग से सुराग तलाशने में जुटी हुई है। पहले संभावना जताई जा रही थी कि टीम बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण से पूछताछ कर सकती है लेकिन अभी तक इनसे संपर्क ही नहीं साधा गया है।
सीबीआई की टीम दस अप्रैल को दोबारा दिल्ली से हरिद्वार पहुंची हुई है। सीबीआई प्रवक्ता धारिणी मिश्रा ने टीम की हरिद्वार में मौजूदगी की पुष्टि की है। लेकिन, तीन दिन बीतने के बाद भी टीम ने शंकरदेव गुमशुदगी मामले से जुड़े किसी भी पक्ष से पूछताछ नहीं की है। जबकि टीम के हरिद्वार पहुंचने के साथ कयास लगाए जा रहे थे कि बाबा रामदेव अथवा बालकृष्ण से शीघ्र पूछताछ की जाएगी। लेकिन, अभी तक इन दोनों से कोई पूछताछ नहीं की गई। खास बात यह है कि शंकरदेव की गुमशुदगी के मामले में आचार्य बालकृष्ण की ओर से ही कनखल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई हरिद्वार के कई स्थलों से शंकरदेव की गुमशुदगी के मामले में तथ्य जुटा रही हैं।