फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   हिंदू राष्ट्र बनाने को होना होगा एक : तोगड़िया

हिंदू राष्ट्र बनाने को होना होगा एक : तोगड़िया

Fri, 04 Jan 2013 05:30 AM IST
Haridwar
Haridwar Updated Fri, 04 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
रुड़की। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए नब्बे करोड़ से अधिक हिंदुओं को एकजुट होना होगा। उन्होंनेे कि जब तक हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा, तब हमारे हित सुरक्षित नहीं रह सकते। उन्होंने कहा कि सात फरवरी को प्रयाग कुंभ में होने वाले संतों के सम्मेलन में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए रणनीति बनाए जाएगी।
विज्ञापन

प्रयाग में होने वाले महाकुंभ 2013 महासमर्पण कार्यक्रम के तहत रुड़की पहुंचे डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने स्टेट बैंक कालोनी में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज जातियों में बंट गया है। इसलिए ‘हम एक हैं’ के नारे का संकल्प लेना होगा। जिस दिन देश की नब्बे करोड़ से अधिक की आबादी एक हो जाएगी, किसी की हिम्मत नहीं होगी की हिंदू विरोधी कानून लागू कर सके। उन्होंने ने कहा कि सात फरवरी को प्रयाग कुंभ में देशभर के हजारों संतो का सम्मेलन होने जा रहा है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर इस सम्मेलन में रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में जहां भी हिंदू विरोधी गतिविधियां होती हैं, उनका विरोध होना चाहिए। कार्यकर्ता आधुनिक संचार माध्यमों से अपना विरोध दर्ज करा सकते हैं। इससे पूर्व मंगलौर के समीप एक होटल में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से कार्यकर्ता रैली के रूप में नारेबाजी करते रुड़की पहुंचे। इस मौके पर परिषद के जिलाध्यक्ष मान सिंह, डॉ मुनेंद्र शर्मा, चतर सैन, राकेश त्यागी, हरिमोहन गुप्ता, राहुल शर्मा, नवीन जैन, राजपाल, महेश चंद्र जैन, निरुपमा गौड़, कमला बमोला सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed