{"_id":"12-53503","slug":"Haridwar-53503-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसडीएम ने दिए अतिक्रमण रोकने के आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसडीएम ने दिए अतिक्रमण रोकने के आदेश
Haridwar
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रुड़की। मत्स्य जीवी सहकारी समिति के सदस्यों ने तालाब पर अतिक्रमण करने की शिकायत एएसडीएम से की है। एएसडीएम ने नायब तहसीलदार और मंगलौर कोतवाली प्रभारी को संयुक्त रूप से अतिक्रमण रोकने के आदेश दिए हैं।
गांव खेड़ा जट में स्थिति तालाब संख्या 169 में मत्स्य जीवी सहकारी समिति के माध्यम से मछली पालन कार्य चल रहा है। समिति के सदस्य बृहस्पतिवार को एएसडीएम केके मिश्रा के कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने एएसडीएम को बताया कि गांव के कुछ लोगों ने तालाब पर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। जेसीबी के माध्यम से तालाब को पाटकर उस पर अतिक्रमण किया जा रहा है। आरोप है कि इससे पहले भी वह दो दिन से नायब तहसीलदार और अन्य अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे आरोपी बिना किसी रोक-टोक के तालाब पर अतिक्रमण कर रहे हैं। एएसडीएम कृष्ण कुमार मिश्र ने तालाब पर अतिक्रमण रोकने के लिए नायब तहसीलदार और मंगलौर कोतवाल को आदेश दिए हैं। शिकायत करने वालों में समिति के राकेश, रमेश कुमार, गोरधन, राजकुमार, अजित आदि शामिल रहे।