फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   दुकान में बना रहा ेेथा देसी तमंचे, धरा गया

दुकान में बना रहा ेेथा देसी तमंचे, धरा गया

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Haridwar
Haridwar Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
भगवानपुर। थाना क्षेत्र के खेड़ी शिकोहपुर गांव में किराए की दुकान में तमंचे बनाने का धंधा चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हथियार बनाने के उपकरण, दो तमंचे और चार कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति ने सूचना दी कि खेड़ी शिकोहपुर गांव में किराए की दुकान में घास काटने की मशीन ठीक करने की आड़ में तमंचे बनाने का काम हो रहा है। सूचना पर भगवानपुर थाना पुलिस ने बुधवार को दोपहर दुकान पर छापा मारा। उस समय दुकान पर युवक मौजूद था। पुलिस ने दुकान का खंगाला तो वहां तमंचा बनाने के उपकरण मिले। साथ ही दो तैयार तमंचे और चार कारतूस भी बरामद हुए। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सामंत ने बताया कि आरोपी युवक महमूद पुत्र आसिफ निवासी रसूलपुर कलां थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर का रहने वाला है। युवक ने खेड़ी शिकोहपुर गांव में असलम की दुकान को किराए पर लिया था। उन्होंने बताया आरोपी युवक दिखाने के लिए तो घास काटने की मशीन को ठीक करने का काम करता था, लेकिन इसकी आड़ में तमंचे बता रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस बात की भी जानकारी जुटाई जा रही है कि वह तैयार तमंचों को कहां बेचता था। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed