{"_id":"12-53317","slug":"Haridwar-53317-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीनू के हत्यारोपी शूटर्स की कुर्की के वारंट लिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीनू के हत्यारोपी शूटर्स की कुर्की के वारंट लिए
Haridwar
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। हरियाणा की लोक गायिका बीनू चौधरी हत्याकांड में फरार चल रहे दो हत्यारोपियों की हरिद्वार पुलिस ने घर के कुर्की वारंट ले लिए हैं। जल्द दोनों आरोपियों की पुलिस कुर्की करने जाएगी।
हरियाणा की लोक गायिका बीनू चौधरी की कुछ महीने पहले उत्तरी हरिद्वार में दूधाधारी चौक के पास रात में गोली मारकर हत्या कर दी थी। नगर पुलिस ने काल डिटेल के आधार पर बीनू चौधरी के पूर्व प्रेमी संदीप निवासी सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया था। संदीप ने इकबाल-ए-जुर्म करते हुए चार शूटर्स से हत्या कराने की बात कही थी। पुलिस ने बड़ौत, बागपत, यूपी निवासी एक शूटर इरफान को पहले गिरफ्तार कर लिया था। जबकि सुमित को दिल्ली पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था। हरिद्वार पुलिस ने आरोपी शूटर को 24 घंटे की रिमांड पर लिया था। पूछताछ के बाद आरोपी शूटर सुमित ने शनिवार को हरिद्वार पुलिस को हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कराया। लेकिन, दो अन्य शूटर्स तभी से फरार थे। रवि निवासी बेवड़ा, पंजवाना, बाहरी दिल्ली और अजय उर्फ बिट्टू निवासी खेड़ा खोदा, सोनीपत, हरियाणा की कुर्की के वारंट नगर कोतवाली पुलिस ने ले लिए हैं। जल्द पुलिस दोनों के घर की कुर्की लेकर आएगी।