{"_id":"12-53132","slug":"Haridwar-53132-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में युवक की नाक तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में युवक की नाक तोड़ी
Haridwar
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। शेखपुरी मोहल्ले में हुए विवाद में तीन लोगों ने एक युवक पर हमला कर उसकी नाक तोड़ डाली। पीड़ित युवक की ओर से गंगनहर पुलिस को तहरीर दे दी गई है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरी मोहल्ला निवासी हैप्पी का बृहस्पतिवार की रात को कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया। मामले के तूल पकड़ने पर युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक युवक ने किसी भारी चीज से हमला कर उसकी नाक की हड्डी तोड़ डाली। शोर मचाने पर हमलावर युवक मौके से फरार हो गए। परिजनों ने हैप्पी का अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद पुलिस को तहरीर दी है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी महेश चंद जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।