फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   चिता से निकाला अधजला शव

चिता से निकाला अधजला शव

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Haridwar
Haridwar Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लक्सर। कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ा कलां गांव में एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने चिता से निकालकर अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से दो ट्रैक्टर ट्रालियां भी बरामद की गई हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मृतक के परिजन गांव से फरार हो गए हैं।
विज्ञापन

अकोढ़ा कलां गांव का 75 वर्षीय अजमेर सिंह उर्फ घिसा अविवाहित था। बुधवार रात को अजमेर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे पहले लक्सर स्थित नर्सिंग होम में लाए, लेकिन हालत बिगड़ने पर निजी चिकित्सक ने उसे सिविल अस्पताल रुड़की रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि यहां लाने तक उसकी मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार सुबह गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि अजमेर सिंह की परिजनों ने हत्या कर दी और उसके शव को गांव के जंगल में जलाया जा रहा है। पुलिस कंट्रोल रूम ने इसकी सूचना लक्सर कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पुलिस के पहुंचते ही शव जला रहे लोग भाग निकले। पुलिस ने चिता में पानी डालकर अधजले शव को कब्जे में लिया। मौके से पुलिस ने दो ट्रैक्टर ट्रालियां भी पकड़ीं। जिन्हें सीज कर दिया गया है। एसएसआई आरके जुयाल ने बताया कि गांव की प्रधान रोशनी देवी और चौकीदार को बुलाकर शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अजमेर के परिजनों के घरों पर दबिश दी, लेकिन सभी फरार हो गए।
विज्ञापन


30 बीघा जमीन है अजमेर के नाम
अजमेर की मौत को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि परिजनों ने खुद जहर देकर मार दिया। जबकि कुछ का कहना है कि गृह क्लेश के चलते उसने जहर का सेवन खुद किया। बताया जाता है कि अजमेर के नाम पर 30 बीघा जमीन थी। इसकी कीमत करोड़ों में है। अविवाहित होने के कारण वह अपने भाई साधुराम के साथ ही रहता था। बताया जाता है कि परिवार के लोगों के साथ विवाद होने के कारण उसने परिवार के दूसरे व्यक्ति के साथ उठना बैठना शुरू कर दिया था। इस बात को लेकर घर में विवाद चल रहा था। पुलिस इसी बिंदु को केंद्र में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed