{"_id":"12-53052","slug":"Haridwar-53052-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों के लिए खुला राजाजी पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों के लिए खुला राजाजी पार्क
Haridwar
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। राजाजी नेशनल पार्क की सफारी करने का इंतजार अब खत्म हो गया है। बृहस्पतिवार को चीला रेंज के वार्डन ने पार्क में सफारी का शुभारंभ किया। पहले दिन 145 पर्यटकों ने रेंज की सैर की। इनमें पांच विदेशी भी शामिल हैं। चीला और मोतीचूर रेंज में सबसे ज्यादा पर्यटकों ने दस्तक दी।
राजाजी नेशनल पार्क को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। अब पार्क की नौ रेंज 15 जून तक पर्यटकों के लिए खुली रहेंगी। पिछले साल यहां करीब 17 हजार पर्यटक पहुंचे थे। इनमें से 1800 विदेशी थे। इनसे पार्क को करीब 47 लाख रुपये की आय भी हुई थी। इस साल प्रशासन ने आय को 70 लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। आय बढ़ाने के लिए इंतजाम भी किए गए हैं। चीला रेंज में पर्यटकों के लिए अरुंधति नेचर शॉप खोली गई है। इसमें पर्यटकों को वन्य जीवों के बारे में जानकारी मिलेगी। साथ ही सफारी के लिए आवश्यक चीजें भी खरीद सकेंगे। चीला रेंज के वार्डन वीएस तोमर और रेंजर बीटी उनियाल ने फीता काटकर दोपहर को औपचारिक उद्घाटन किया।
डीजल की गाड़ियां प्रतिबंधित
पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर इस बार पार्क प्रशासन ने सफारी पर डीजल की गाड़ियों पर बैन लगा दिया है। सिर्फ पेट्रोल की गाड़ियों को ही अंदर जाने दिया जाएगा। इसके लिए पर्यटकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। रेंजर बीटी उनियाल ने बताया पेट्रोल की गाड़ियों को ही पार्क के सफारी की इजाजत दी जाएगी।